{"_id":"606df66b8ebc3edb551faba0","slug":"goods-crossed-from-six-houses-including-the-outgoing-head-orai-news-knp6221432145","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान प्रधान समेत छह घरों से माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान प्रधान समेत छह घरों से माल पार
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के घर पूछतांछ करती पुलिस।
- फोटो : ORAI
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी में चोरों ने निवर्तमान प्रधान के घर समेत आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया। लगभग 12 लाख रुपये के जेवर व 13 हजार रुपये चोरी किए हैं। एक बाइक भी चोर साथ ले गए जो उन्होंने माइनर किनारे छोड़ दी। गांव में एक साथ छह घरों में ताला टूटने से ग्रामीणों में रोष है।
मंगलवार की रात को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी में चोरों ने छह घरों के ताले तोड़ दिए। निवर्तमान प्रधान रामवीर सिंह का परिवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर सो गया था। मध्य रात्रि के बाद बाद चोरों ने घर में घुसकर अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया। बक्से में रखे लगभग 22 तोला सोने के आभूषण हार, जंजीर, मंगलसूत्र, चूड़ी, अंगूठी व चांदी की पायल, तोड़िया, हाफ पेटी आदि सामान चोरी कर लिया। लालाराम के घर का ताला तोड़कर कर घर में रखे 10 हजार व बाइक चोरी कर ली। बाद में किसी कारणवश चोर बाइक को माइनर किनारे छोड़कर भाग गए।
विश्राम लाल मुंशी के मकान से ताला तोड़कर उनकी पेंट की जेब से 3300 रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने सुरेंद्र पाल सिंह, गुड्डू कोटेदार व लालजी के घर की भी कुंडी तोड़ दी लेकिन चोरी लायक कोई सामान न मिलने पर वह बिना चोरी किए ही भाग गए। सुबह जब लोगों को तालों के टूटने की जानकारी तो पीड़ितों के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाल उदयभान गौतम पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए और मौके का मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी ली। गांव में एक साथ छह घरों का ताला टूटने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोष भी नजर आ रहा है।