{"_id":"644186d722c4a74cdd0cf484","slug":"goodbye-zuma-prayers-will-be-held-in-nine-mosques-orai-news-c-12-1-190863-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नौ मस्जिदों में होगी अलविदा जुमा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नौ मस्जिदों में होगी अलविदा जुमा की नमाज
विज्ञापन
कालपी। मोमिनो के पवित्र रमजान महीने के आखिरी जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रबंधन तथा प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कालपी की नौ मस्जिदों में नमाज का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:45 बजे से 2 के बीच में नौ मस्जिदों में सामूहिक रूप से जुमे की नमाज अदा की जाएगी।
शाही जामा मस्जिद बड़ा बाजार, खानकाह शरीफ मस्जिद राजेपुरा, बड़ी मस्जिद मिर्जामंडी, मुड़िया गुम्बद मस्जिद गल्ला मंडी, तहसील मस्जिद, सुभान मस्जिद हरी गंज, गुलौली की मस्जिदों मैं जुमे की नमाज संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कमेटी के सदस्यों ने मस्जिद के अंदर रंगाई पुताई एवं सफाई की व्यवस्था की है। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार राजपूत ने बताया कि मस्जिदों के ईद-गिर्द तथा मस्जिदों को आने जाने वाली सड़कों तथा नालियों की समुचित सफाई व्यवस्था कराई गई है। रास्ते में कलई का भी छिड़काव कराया जा रहा है। आवारा जानवरों के विचरण पर नियंत्रण लगाया गया है। एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने भ्रमण करके जायजा लिया।
रमजान शरीफ का बरकत वाला महीना अब हम लोगों के बीच से रुखसत हुआ और अल्लाह ने अपने फजलो करम से अपने बंदों को उन्हें खुशी का दिन ईद-उल-फितर अता किया। ईद के मौके पर मस्जिद खानकाह शरीफ में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी नमाज मुफ्ती अशफाक बरकाती कराएंगे।