फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Goldsmith with a reward of ten thousand rupees for buying stolen jewellery caught

Jalaun News: चोरी के गहने खरीदने वाले दस हजार के इनामी सुनार को पकड़ा

Mon, 19 May 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Goldsmith with a reward of ten thousand rupees for buying stolen jewellery caught
मुहम्मदाबाद (जालौन)। डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में गहने खरीदने के आरोपी इनामी सुनार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी कनक राजपूत के घर से 26 नवंबर 2024 की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने 77 हजार रुपये की नकदी के अलावा लगभग 18 लाख रुपये कीमत के गहने पार कर दिए थे। पीड़ित गृह स्वामी की शिकायत पर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना में यह बात प्रकाश में आई थी कि हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के पठानपुरा नई बस्ती निवासी प्रदीप सोनी ने चोरी के गहने जान बूझकर खरीदे हैं।
विज्ञापन

इसलिए पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश डाली थी लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस करीब 6 महीने से उसकी तलाश कर रही है। एसपी ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने उसे जैसारी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चांदी के दो टुकड़े व एक बाइक व 12 सौ रुपये नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed