फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girls education should be implemented 100 percent

बालिका शिक्षा को शत प्रतिशत लागू किया जाए

Fri, 22 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Girls education should be implemented 100 percent
कार्यक्रम में जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठी निशा - फोटो : ORAI
उरई। मिशन शक्ति फेज 3 के तहत जनपद जालौन में नायिका मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एक दिन के लिए छात्राओं को अधिकारियों की भूमिका में रखते हुए बातचीत की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी के रूप में एक दिन की नायिका बनी निशा जाटव ने जिलाधिकारी की मौजूदगी में समस्त अधिकारियों की समीक्षा बैठक से की। जनपद में नारियों व बेटियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की विशेष तौर से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में बालिका शिक्षा को शत प्रतिशत इस जनपद में लागू किया जाए।
विज्ञापन

10 वीं की छात्रा कीर्ति सोनी मुख्य विकास अधिकारी की भूमिका में नजर आई। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को विकास में प्रगति लाने के लिए निर्देशित दिए। वहीं दसवीं की छात्रा प्रियंका शर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने मातहतों को निर्देशित किया कि जनपद में कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा वन स्टॉप सेंटर का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें एक सुरक्षात्मक माहौल का सृजन किया जाए।
इस अवसर पर डीएम प्रियंका निरंजन ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व अन्य विद्यालयों से आई बालिकाओं को जीवन में उन्नति करने के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल की ओर से छात्राओं को पुस्तकें व अन्य वस्तुएं भेंट दी गई।

इस अवसर पर जनपद के अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे। महिला कल्याण विभाग से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी संध्या झा, चाइल्ड लाइन से कार्मिक तथा जिला बाल संरक्षण इकाई से सुरेश, आदर्श कुमार, जितेंद्र कुमार व अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed