फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   girl,temple,maa,astrology,pandit deendyal

आठ दिन की नवरात्र, सात बजे से कलश स्थापना

Sat, 02 Oct 2021 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
girl,temple,maa,astrology,pandit deendyal
उरई। देवी भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र इस बार सात अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इस बार नवरात्र आठ दिन के है। नवरात्र को लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। विद्वानों की माने तो इस बार नवरात्र का पर्व सुख समृद्धि दायक होगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण है। नवरात्र पर महिलाओं समेत श्रद्धालु व्रत रखते हैं। इन दिनों मंदिरों को विशेष रुप से सजाया जाता है और कई जगह पंडाल लगाकर भी मैया को विराजमान किया जाता है। मैया भक्तों को दर्शन देती है। इस बार आठ दिन के नवरात्र होंगे। नवरात्र 7 से शुरूहोकर 14 अक्तूबर तक रहेंगे। जबकि 15 को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगप्रसाद चतुर्वेदी का कहना है कि नवरात्र पर घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। इस बार घट स्थापना 7 अक्तूबर को सुबह 7 से 9:10 बजे तक विशेष शुभकारी है। जबकि दूसरा अभिजीत महुर्तू 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक का है। हालांकि दिन में कभी भी घट स्थापना की जा सकती है। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा होगी। ज्योतिषाचार्य रामनरेश व्यास का कहना है नवरात्र पर कन्या भोज का विशेष महत्व होता है। नवरात्र की पंचमी से कन्या भोज शुरू हो जाता है और नवरात्र के अंत तक चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed