फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girl student killed for refusing to marry, while trying to escape from police custody, the killer got shot

Jalaun News: संशोधित शादी के इन्कार पर बीए की छात्रा की हत्या

Tue, 18 Apr 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 18 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girl student killed for refusing to marry, while trying to escape from police custody, the killer got shot
एट। चार साल चले प्रेम प्रसंग के बाद बीए की छात्रा के शादी से मुकरने पर उसके प्रेमी ने एट में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे बीच बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी। युवती पेपर देकर कॉलेज से घर लौट रही थी। उसी दौरान छात्रा का प्रेमी कदौरा थाना क्षेत्र के जमरेही गांव निवासी राज और उसका ममेरा भाई पल्सर बाइक से आए और छात्रा के सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, देर शाम पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में हत्यारोपी भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामा के लड़के की तलाश में दबिश डाल रही है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के ऐंधा गांव निवासी मानसिंह अहिरवार की 21 वर्षीय पुत्री रोशनी एट के राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसका पिछले चार साल से कदौरा थाना क्षेत्र के जमरेही गांव निवारी राज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को रोशनी का डिजिटल मार्केटिंग का पेपर था। वह अपने छोटे भाई श्रीचंद्र के साथ बाइक से पेपर देने कॉलेज गई थी। कॉलेज छोड़ने के बाद भाई घर चला आया था। सुबह 11 बजे पेपर छूटने के बाद जब वह पैदल सड़क पर जा रही थी तभी सब्जी मंडी कोटरा चौराहा पर राज और उसका मामा का लड़का बाइक से आए और पैदल जा रही रोशनी को सिर से सटाकर गोली मार दी और तमंचे फेंककर फरार हो गए। दोनों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। सरेआम हत्या होने पर दुकानदार अपनी दुकानें बंद करभाग गए। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. ईरज राजा मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले की पड़ताल की। इसी दौरान लड़की मां सुनीता भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव देखते ही वह बेसुध हो गई। बहन शीलम ने राज पर संदेह जताते हुए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने राज और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे दोपहर में ही हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि राज ने छात्रा की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की। उसकी रोशनी से चार साल पहले पहचान हुई थी। उसकी फोन पर लगातार बात होती थी। सोशल मीडिया के जरिए दोनों संपर्क में रहते थे। बताया कि दोनों शादी के लिए तैयार थे, लेकिन रोशनी कॉलेज में अपनी कक्षा के दूसरे लड़कों से बात करती थी, इसे लेकर वह चिढ़ता था। उसने उसे बाकी लड़कों से बात करने को मना कर किया था। इस बात पर दोनों के बीच कुछ दिन पहले मनमुटाव हो गया था। उसने साथ पढ़ने वाले लड़कों और लड़की के परिजनों को भी धमकाया था। हत्यारोपी राज ने रोशनी को शादी से इनकार करने पर भुगत लेने की धमकी दी थी। बार-बार धमकाने के बाद भी जब रोशनी नहीं मानी तो उसने रोशनी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस आरोपी से देर शाम पूछताछ करने के बाद उससे बाइक की नंबर प्लेट और हत्या के समय पहने हुए कपड़े बरामद कराने के लिए ले जा रही थी। एट थाने से लगभग पांच किमी दूर जंगल में उसने गाड़ी में बैठे इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन ली। उसने धमकी दी कि वह या तो पुलिस वालों को मार देगा अथवा खुद को गोली मार लेगा। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस उसे घायल अवस्था में एट अस्पताल लेकर गई, वहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed