फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girl's family injured the young man by beating him

युवती के परिजनों ने युवक को पीटकर किया घायल

Sun, 27 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Girl's family injured the young man by beating him
कालपी/जालौन। आशनाई के चक्कर में युवती के परिजनों ने युवक को बंधक बनाने के बाद पीटकर मरणासन्न कर दिया, इस मामले में कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर जालौन के गोहन में एकतरफा प्रेम के चलते युवती का पीछा करने वाले युवक को युवती के भाई ने पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंपा। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आलमपुर निवासी ट्रक ड्राइवर वीरपाल पुत्र नरेश पाल का समीप के दूसरे मोहल्ले की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात जब वह युवती के घर में था। तभी युवती के परिजनों ने हमला कर युवक को घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। वीरपाल के भाई राजपाल ने युवती व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं युवती ने आरोपी युवक पर छेड़खानी एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव का ही युवक फोन कर परेशान करता है। युवक लगातार युवती का पीछा भी करता रहता है। जिसके चलते युवती परेशान थी। शनिवार को युवती जालौन में बाजार से कुछ खरीदारी करने के लिए अपने भाई के साथ आई थी। युवती का पीछा करते हुए युवक भी जालौन आ गया। बाजार में खरीदारी कर रही युवती के पीछे चल रहे युवक को उसने देख लिया और इसकी शिकायत उसने अपने भाई से की। इस पर भाई ने आरोपित युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed