फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girija crowned in Orai, Neha wins in Jalaun

Jalaun News: उरई में गिरिजा के सिर सजा ताज, जालौन में नेहा जीतीं

Sun, 14 May 2023 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 14 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Girija crowned in Orai, Neha wins in Jalaun
फोटो संख्या-20- नेहा पुनीत मित्तल जालौन फोटो संख्या-21- सियाशरण व्यास, कोटरा
विज्ञापन

फोटो संख्या-23- प्रदीप गुप्ता, कोंच
फोटो संख्या-24- अरबिंद यादव, कालपी।
फोटो संख्या-25- विजय कुमार सिंह भदौरिया, ऊमरी।
फोटो संख्या-26- अर्चना शिवहरे, कदौरा फोटो संख्या-27- राघवेंद्र व्यास, माधौगढ़।
फोटो संख्या-28- पूनम, एट
फोटो संख्या-29- गायत्री, रामपुरा।
फोटो संख्या-30- मीना देवी, नदीगांव।
फोटो संख्या-31- गिरिजा चौधरी, उरई।
फोटो संख्या-43- कदौरा से जीतीं अर्चना शिवहरे प्रमाण पत्र लेते हुए।
फोटो संख्या-44- कालपी से जीते अरविंद यादव प्रमाण पत्र लेते हुए।
फोटो संख्या-45- उरई से जीतीं गिरिजा चौधरी प्रमाण पत्र लेते हुए।
फोटो संख्या-46- एट से जीतीं पूनम समर्थकों के साथ मतगणना स्थल से निकलतीं हुईं।
फोटो संख्या-19- जालौन से जीतीं नेहा मित्तल जीत का प्रमाण पत्र लेती हुईं।
फोटो संख्या-47- कोंच से जीते प्रदीप गुप्ता प्रमाण पत्र लेते हुए।

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। नगर निकाय चुनाव में जिले में भाजपा ने अपना परचम लहराते हुए 11 में से सात निकायों पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि जिला मुख्यालय पर उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। उरई नगर पालिका की कुर्सी पर गिरिजा चौधरी ने दूसरी बार कब्जा जमाया है। इससे पहले वे 2012 में भी जीत चुकीं हैं।
इसके अलावा जालौन नगर पालिका में भाजपा की नेहा मित्तल, कोंच में भाजपा के प्रदीप गुप्ता और कालपी में निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद यादव ने अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाया है। नगर पंचायत में भाजपा का दबदबा बरकरार रहा। भाजपा ने सात में पांच सीटें अपनी झोली में डाल लीं। दो पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए जिले में 04 मई को मतदान किया गया था। जिले में 57.98 फीसदी मतदान किया गया था। 13 मई को 1044 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुल गया। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना को लेकर दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। कई जगह दोबारा गिनती को लेकर खींचतान हुई तो कई स्थानों पर दोबारा मतगणना भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई नगर पालिका के लिए मतगणना देर रात तक चलती रही। उरई में गिरिजा चौधरी भाजपा की रेखा वर्मा को बड़े अंतर से हराया। उन्होंने 9078 वोटों से जीत हासिल की। जालौन नगर पालिका में भाजपा की नेहा मित्तल ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा की सलमा इकबाल मंसूरी को 2857 वोटों से हराया। कोंच में नगर पालिका अध्यक्ष के मुकाबला काफी रोचक रहा।
यहां पर पांच प्रत्याशियों के बीच में काफी नजदीकी लड़ाई हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता ने भाजपा के ही बागी निर्दलीय प्रत्याशी विज्ञान विशारद सीरोठिया को 143 वोटों से हराया। इसी तरह का नजदीकी मुकाबला कालपी नगर पालिका सीट पर भी रहा। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद यादव ने बसपा दीवान अतीक सिद्दीकी को 229 वोटों से हराया।
नगर पंचायतों में भाजपा ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। माधौगढ़ नगर पंचायत से भाजपा के राघवेंद्र व्यास ने निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रताप सिंह लला को 733 वोटों से हरा दिया। कोटरा से भाजपा के सियाशरण व्यास ने शमशुद्दीन राइन को 123 वोटों से हराया। नदीगांव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। यहां मीना देवी ने सपा प्रत्याशी रमा देवी को एकतरफा मुकाबले में 1909 वोटों से हराया।
रामपुरा से भाजपा की गायत्री देवी जीतीं। यहां पर काफी गहमागहमी रही। यहां पर बसपा प्रत्याशी आगे चल रहा था, लेकिन बाद में दोबारा मतों की गिनती होने पर उन्हें 12 मतों से विजयी घोषित किया गया। उन्होंने बसपा प्रत्याशी सूरजपाल दोहरे को हराया। कदौरा से भाजपा की अर्चना शिवहरे 655 वोटों से जीतीं। उन्होंने सपा की परवीन को हराया।

एट से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम ने सपा प्रत्याशी पूनम को 1097 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। एट में पहली बार नगर पंचायत के चुनाव हुए हैं। पूनम भाजपा से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ऊमरी में भी निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार सिंह भदौरिया ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा के विपेंद्र सिंह उर्फ राजू को 64 मतों से हराया।
नगर पालिका
उरई- गिरिजा चौधरी, बसपा. 9078 वोटों से जीतीं
जालौन- नेता पुनीत मित्तल, भाजपा 2857 मतों से जीतीं
कोंच- प्रदीप गुप्ता, भाजपा 229 मतों से जीते
कालपी- अरविंद यादव, निर्दलीय, 229 मतों से जीते
नगर पंचायत
माधौगढ़- राघवेंद्र व्यास भाजपा-733 वोट से जीते
रामपुरा- गायत्री देवी भाजपा- 12 वोट से जीतीं
कोटरा- सियाशरण व्यास भाजपा- 123 वोटों से जीते
कदौरा- अर्चना शिवहरे भाजपा- 655 वोटों से जीती
नदीगांव- मीना देवी भाजपा-1909 वोटों से विजयी
एट- पूनम निर्दलीय-1097 वोटों से जीतीं
ऊमरी -विजय कुमार सिंह निर्दलीय-64 वोट से जीते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed