फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Get the bad hand pump fixed in seven days, Pradhan: DDO

खराब हैंडपंप सात दिन में ठीक कराएं प्रधान : डीडीओ

Sat, 18 Mar 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 18 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Get the bad hand pump fixed in seven days, Pradhan: DDO
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के कहटा और गोरन गांव में जन चौपाल आयोजित की गई। जिसमें गोरन गांव में जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र त्रिपाठी ने गांव के ग्रामीणों से समस्या के बारे में जानकारी ली। पेयजल समस्या होने पर प्रधान को एक सप्ताह में हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। जनचौपाल में ग्रामीणों से भूसादान करने की भी अपील की गई। अन्ना मवेशियों की रोकथाम के लिए के लिए शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद उन्होंने 12 प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंचायत सहायकों को निर्देश दिए हैं कि गांव में बने 560 आयुष्मान कार्डों का सत्यापन शीघ्र किया जाए। ग्राम पंचायत कहटा में सेक्टर प्रभारी हरीश राठौर में जन चौपाल का आयोजन किया। जिसमें समूह की महिलाओं के लिए आवास बनाने का प्रस्ताव लिया गया। गांव में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। गांव में होने वाले विकास कार्यों की सूची ग्रामीणों को सुनाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा, बलवीर सिंह सेंगर, सचिन राणा इंद्रजीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, लेखपाल अमित पाल, प्रधान सत्येंद्र परिहार, बृजभान राजपूत, तकनीकी सहायक रमेश वर्मा, पंचायत सहायक वर्षा परिहार, कमल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौपाल में कोटेदार पर लगाया घटतौली का आरोप कुरहना आलमगीर और संदी में ग्राम चौपाल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। कुरहना आलमगीर और संदी गांव के परिषदीय विद्यालयों में प्रभारी बीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। बीडीओ अजय गुप्ता ने कहा कि गांव की छोटी-छोटी समस्याएं गांव में निस्तारित हों। इसके लिए चयनित गांवों में चौपाल लगाई जा रही है। उन्होंने गांवों में कराए गए कार्यों, आवासों,पेयजल मनरेगा आदि के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने राशन विक्रेता पर घटतौली का आरोप लगा कर कार्रवाई की मांग की। संदी के ग्रामीणों ने पेयजल व सड़कें बनवाने की मांग की।

इस दौरान सचिव अभिषेक यादव,प्रधान मधु देवी,मुख्य सेविका शीला देवी,रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।

आयुष्मान कार्ड और आवास की शिकायत
सिरसा कलार। विकासखंड जालौन के ग्राम सदुपुरा में शुक्रवार को पंचायत सचिवालय पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत वहां सभी ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों ने चौपाल में कहा कि उनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं। चौपाल में अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों का अंत्योदय राशन कार्ड में नाम हैं योजना का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान आवास न मिलने की भी शिकायतें आईं। इस दौरान एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार गौतम, पंचायत सहायक रानी, सचिव अश्विनी कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed