फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gear Case of a broken train by fish plate collide

फिश प्लेट टकराने से टूटा ट्रेन का गियर केस

Sat, 08 Jul 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 08 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gear Case of a broken train by fish plate collide
ट्रेन के नीचे ख्‍ाड़ी यात्री - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
उरई (जालौन)। उरई से आगे भुआ स्टेशन के करीब पटरी पर रखी फिश प्लेट उछलकर इंजन से टकरा कई। इससे इंजन कर गियर केस टूट गया। भुआ स्टेशन पर ट्रेन इंजन खराब होने से ट्रेन करीब दो घंटे खड़ी रही। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। घटना की हकीकत जानने शनिवार को इलाहाबाद से विशेषज्ञों की टीम आएगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से त्रिवेंद्रम जा रही ट्रेन नंबर 12511 राप्ती सागर एक्सप्रेस गुरुवार शाम करीब 7.11 बजे उरई स्टेशन से झांसी के लिए रवाना हुई। भुआ स्टेशन से तीन किलोमीटर पहले पटरी पर चार फिश प्लेट पड़ी हुई थीं। ट्रेन गुजरने से एक फिश प्लेट तो उछलकर दूर जा गिरी लेकिन एक इंजन के गियर केस से टकरा गई। गियर केस टूटने से आयल बहने लगा। चालक किसी तरह 7: 36 मिनट ट्रेन भुआ स्टेशन पर ले गया। स्टेशन पहुंचते ही इंजन खराब हो गया। चालक एनआर कुशवाहा ने कंट्रोल रूम और उपस्टेशन अधीक्षक भुआ रूपेश कुमार को दी। मालगाड़ी का इंजन लगाकर करीब 9.28 बजे ट्रेन रवाना की गई। एनसीआर मुख्यालय के अधिकारियों ने भी की। एनसीआर इलाहाबाद के प्रमुख चीफ इंजीनियर (पीसीई) संजीव राय शनिवार को टीम के साथ फिश प्लेटें पटरी पर मिलना लापरवाही है या साजिश इसकी जांच करने आएंगे।
विज्ञापन


 आवाज होने पर भयभीत हो गए यात्री
 प्लेटों के इंजन से टकराते ही तेज आवाज हुई। साथ ही आगे के कोच में बैठे यात्रियों को हल्का झटका भी महसूस हुआ। इससे यात्री भयभीत हो गए। ट्रेन भुआ स्टेशन पर रुकने पर यात्रियों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 झांसी रूट पर ही हो रहे मामले  
नौ माह के भीतर झांसी से कानपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर कई घटनाएं हो चुकी है। इसमें पुखरांया में डिब्बे पलटने से दर्जनों यात्रियों की मौत भी हुई थी। इसके अलावा उरई स्टेशन और भुआ व आटा के पास भी मालगाड़ी के पहिये ट्रैक से उतर चुके हैं।






जल्द से जल्द करें ज्वाइन
उरई। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, लिपिक आदि जिनके स्थानांतरण किए गए। वह जल्द से जल्द अपनी तैनाती की जगह ज्वाइन कर लें। 10 जुलाई के बाद ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने ज्वाइनिंग नहीं ली।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed