{"_id":"656b776f3dcc294cac07bad5","slug":"gayadeen-won-the-election-for-the-post-of-president-and-shravan-won-the-election-for-general-secretary-orai-news-c-224-1-ori1004-7691-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अध्यक्ष पद पर गयादीन और महामंत्री में श्रवण ने जीता चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अध्यक्ष पद पर गयादीन और महामंत्री में श्रवण ने जीता चुनाव
विज्ञापन
कालपी। अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी में अध्यक्ष पद के सीधे मुकाबले में गयादीन अहिरवार ने चार मतों से जीत हासिल की है।
वहीं, महामंत्री पद पर श्रवण कुमार निगम 16 मतों से विजयी रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर कई अधिवक्ता निर्विरोध रहे।
शनिवार को तहसील परिसर के बार भवन में अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव हुआ। पुलिस सुरक्षा में सुबह 10 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे तक चली। इसमें 111 में 110 मतदाताओं ने मतदान किया। शाम चार बजे एल्डर कमेटी के सदस्य एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल पोरवाल निर्वाचन समिति के सदस्य श्रीराम बघेल, गंगा प्रसाद अहिरवार, सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में मतगणना हुई।
अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी गयादीन अहिरवार ने 57, जबकि दूसरे नंबर पर प्रतिद्वंद्वि रामकुमार तिवारी ने 53 मत प्राप्त किए। वहीं, महामंत्री के पद के प्रत्याशी श्रवण कुमार निगम ने 62 प्रतिद्वंद्वि प्रत्याशी पीडी पासवान ने 46 वोट पाए। मतदाताओं के द्वारा महामंत्री पद पर दो वोट अवैध पाए गए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रवि शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विरेंद्रजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर ज्ञान चंद्र शुक्ला, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य पद पर दिनेश बाबू श्रीवास्तव, असलम खान, कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य पद पर रामकुमार रंजन, बाबू निषाद, दिव्य स्वरूप, श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गए। जीत हासिल करने वाले इन पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से साथ स्वागत किया।