{"_id":"5fda47948ebc3e3db521bf8f","slug":"gave-goodbye-got-intoxicated-orai-news-knp600325212","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदा होकर आई, नशीला पदार्थ खिला चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदा होकर आई, नशीला पदार्थ खिला चली गई
विज्ञापन
एट (जालौन)। शादी के बाद पहली बार विदा होकर आई बहू ने एक दिन बाद ही ससुरालियों को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। जब सभी बेहोश हो गए तो वह जेवर व नगदी समेत निकल भागी। ससुरालियों का आरोप है कि वह प्रेमी के साथ भागी है। बुधवार सुबह होश आने पर उन्होंने मायके सूचना दी। बहू का सुराग न मिलने पर पुलिस को भी तहरीर दी।
घटना एट थाना क्षेत्र के कस्बे के एक मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी युवक की बीती 22 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी। चौथी पर बहू मायके चली गई और इसके बाद 14 दिसंबर को ससुराल वाले उसे विदा कराकर घर लाए। एक दिन बाद सास ने मंगलवार को बहू से खाना बनवाया। रात में घर वालों ने खाना खाया और सभी बेहोश हो गए।
ससुराल वालों का आरोप है कि बहू जेवर, 60 हजार रुपये आदि लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई। बुधवार सुबह घर वाले जब जगे तब घटना का पता चला। पति ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है। वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार दिवाकर का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
ससुराल वालों का आरोप है कि बहू देवर की आरडी के रुपये भी ले गए। बताया कि एक दिन पहले ही आरडी का भुगतान हुआ था।