फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   garbhavatee korona pojitiv, hadakamp macha

गर्भवती कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप मचा

Sat, 10 Oct 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
garbhavatee korona pojitiv, hadakamp macha
जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई कोरोना की जांच में तोपखाना मोहल्ले की गर्भवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मोहल्ले को सैनिटाइज कराया है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मुकेश राजपूत के निर्देशन में कोरोना की जांच चल रही है। डॉ. देववर्धन, एलटी विजय राव, डॉ. जमशेद अहमद की टीम जांच कर रही है। शनिवार को हुई जांच में तोपखाना मोहल्ले की गर्भवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद नगरीय स्वास्थ्य उपकेंद्र के प्रभारी डॉक्टर सहन बिहारी गुप्ता, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, चंदन सिंह यादव आदि की टीम ने महिला के मोहल्ले को सैनिटाइज कराया। मोहल्ले के लोगों को हिदायत दी गई कि बाहर जाना पड़े तो मास्क जरूर लगाएं। सैनिटाइजर का प्रयोग करें। टीम ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी जांच के लिए भेजा है। साथ ही मोहल्ले के लोगों से जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed