फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   garbage dumping ground selected in orai

नगर पंचायत व राजस्व कर्मियों ने किया कूड़ा निस्तारण स्थल का चयन

Sat, 27 Jun 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
garbage dumping ground selected in orai
कदौरा नगर पंचायत और राजस्व कर्मियों ने कूड़ा निस्तारण में आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए कस्बे से दूर कूड़ा डंप सेंटर की जगह का चयन किया है। जल्द ही पालिका यहां डंप सेंटर का निर्माण कराएगी, इससे कर्मियों को कूड़ा डंप करने में परेशानी नहीं होगी। वहीं, इधर-उधर कूड़ा डालने से परेशान लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम कौशल कुमार के निर्देश पर राजस्व व नगर पंचायत कर्मियों ने बेरी रोड स्थित नगर पंचायत की जमीन पर चिन्हांकन किया और अस्थायी कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी दी। गौरतलब है कि हरचंद्रपुर रोड चतेला बागी बवीना नाका व उकुरवा गांव के पास कूड़ा फेंकना पड़ता है, इससे नगर पंचायत कर्मियों को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इस पर नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने एसडीएम कौशल कुमार को अवगत कराया। इस पर एसडीएम ने राजस्व टीम को कूड़ा निस्तारण स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया था। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्थल का चयन कर लिया है। जल्द ही डंप सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर दयाशंकर भारत सिंह रतनलाल शिवशंकर सहित नगर पंचायत कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed