फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ganpati Bappa Morya's cheer echoed in the morning and evening

सुबह शाम गूंज रहा गणपति बप्पा मोरया का जयकारा

Mon, 24 Aug 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya's cheer echoed in the morning and evening
शहर के सर्राफा बाजार उरई में सुशील के आवास पर गणेश प्रतिमा पर पूजा अर्चना करते संभाजीराव तांबे व ? - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना संक्रमण का असर 24 साल से चले रहे श्री गणेश मराठा मित्र मंडल विकास सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव पर भी पड़ा है। इसके चलते माहिल तालाब पर रखी जाने वाली गणेश प्रतिमा को एक व्यापारी के घर पर रख दिया गया है और वहीं पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कर पूजा अर्चना की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मराठा मित्र मंडल की ओर से हर साल माहिल तालाब पर सात दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता रहा है। इसमें सुबह शाम आरती के बाद रात में विभिन्न कार्यक्रम होते थे और अंतिम दिन भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाता था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस बार महोत्सव का छोटा रखा हुआ है। सराफा बाजार में व्यापारी सुशील माहेश्वरी के आवास पर कमल फूल पर विराजमान गणेश की सिद्ध विनायक स्वरूप वाली प्रतिमा रखी गई है। वहीं पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पूजन किया जा रहा है। श्री गणेश मराठा मित्र मंडल विकास सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष संभावी राव तांबे, उपाध्यक्ष सागर चौहान, कोषाध्यक्ष संदीप शिंदे, सचिव हरि सोनी आदि ने बताया कि कोरोना संक्रमण का पालन करते हुए शासन की गाइड लाइन के मुताबिक, सोशल डिस्टेसिंग पूजन किया जा रहा है। वैसे तो हर साल भव्य तरीके से महोत्सव मनाया जाता था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस बार आयोजन संक्षिप्त कर दिया गया है। महोत्सव के लिए मुंबई से मूर्तियां आती थी पर इस बार स्थानीय स्तर पर प्रतिमा मंगवाई है। जो कमल के फूल पर विराजमान सिद्ध विनायक के स्वरूप में हैं।
विज्ञापन

भक्तों के उत्साह में नहीं आई कोई कमी
श्री गणेश मराठा मित्र मंडल विकास सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से भगवान गणेश के प्रिय मोदक बनवाए जाते थे। जो प्रसाद के रुप में भक्तों को वितरित किए जाते थे लेकिन इस बार भव्य आयोजन नहीं हो रहा है। इसलिए घरों में ही मोदक बनाए जा रहे है। मराठी परिवार की महिलाएं मोदक बना रही है। समिति के महामंत्री सरजे राव पाटिल, सूचना मंत्री सुशील माली, जगन्नाथ आदि का कहना है कि भले ही 24 साल से हो रहे महोत्सव पर कोरोना का असर दिखा है पर भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

श्री गणेश मराठा मित्र मंडल विकास सेवा समिति के लोग प्रसाद तैयार करते

श्री गणेश मराठा मित्र मंडल विकास सेवा समिति के लोग प्रसाद तैयार करते- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed