फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ganj ka sargan giraftaar

गैंग का सरगना तमंचे सहित गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ganj ka sargan giraftaar
कालपी (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र की ज्ञान भारती चौकी पुलिस ने एक गैंग सरगना को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि शातिर कानपुर नगर के पंजीकृत गिरोह-99 का सरगना है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली में सीओ आरपी सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी शिवगोपाल सिंह व ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज रवि शंकर मिश्रा की अगुवाई में रविवार रात कांस्टेबल अजीत भदौरिया, आदर्श तिवारी, प्रवीण राज शर्मा, त्रिलोकी नाथ त्रिवेदी आदि ने अशोक बसोर (30) पुत्र दुलीचंद्र निवासी ग्राम छौंक को तमंचा व कारतूस के साथ कानपुर-झांसी मार्ग से छौक जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़े गये अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ जनपद व कानपुर नगर में पंजीकृत गिरोह 99 का गैंग लीडर है। उसके विरुद्ध कानपुर नगर के थाना चकेरी कानपुर में लूट, गैगस्टर एक्ट सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed