{"_id":"62c7216843fc0620614eb741","slug":"gandagee-dekh-deeem-naaraaj-boleen-saphaee-karmachaaree-ka-vetan-kaate-orai-news-knp706376340","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई::गंदगी देख बिफरी डीएम, सफाई कर्मचारी के वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई::गंदगी देख बिफरी डीएम, सफाई कर्मचारी के वेतन काटने के निर्देश
विज्ञापन
कुरसेडा़ गांव का निरीक्षण करती डीएम चांदनी।
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। डीएम चांदनी सिंह ने बुधवार को कुरसेड़ा गांव का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय में गड्ढा न होने पर एक सप्ताह के अंदर गड्ढा बनवाने के निर्देश सचिव इंद्रपाल सिंह को दिए। घूरे के गड्ढों सहित ग्राम समाज की जगह नापजोख कर मोबाइल पर जानकारी के निर्देश लेखपाल परमात्मा शरण को दिए। सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर सफाई कर्मचारी रमाकांत का वेतन काटने के निर्देश बीडीओ दीपक यादव को दिए।
उन्होंने प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। बालक राकेश से मूक, वरदान, सफल का विलोम पूछा। सही जवाब देने पर बच्चों की पीठ थपथपाई। इसके बाद डीएम सामुदायिक शौचालय पहुंची। शौचालय में तैनात केयरटेकर शकुंतला से शौचालय की जानकारी की। ग्रामीणों ने शौचालय में गड्ढा न होने की बात सुनकर डीएम का पारा चढ़ गया। इस संबंध में पूर्व सचिव शिवसागर अवस्थी से जानकारी ली। सचिव ने कहा कि एडीओ पंचायत छेदालाल के माध्यम से ठेकेदार को नोटिस दी जा चुकी हैं। तब डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर गड्ढा बनवाया जाए। पंचायत सहायक मुकेश कुमार से ऑनलाइन की जानकारी ली। गोशाला में भूसा, पानी, बिजली की जानकारी ली। गोशाला में एक भी मवेशी न देखकर नाराजगी जताई। गांव में भ्रमण कर नाली को देखा।
डीएम ने सचिव इंद्रपाल सिंह को आवासों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। प्रधान कमलेश कुमार से कहा कि गांव में जलभराव नहीं होना चाहिए। नियमित साफ सफाई होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी, बीडीओ दीपक यादव, बीईओ नेत्रपाल सिंह, जेई चंद्रभान, अनिल सेंगर, देवेंद्र सिंह, पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।