फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ganapati's farewell Ramkund

रामकुंड के गणपति हुए विदा

Fri, 16 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 16 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ganapati's farewell Ramkund
विसर्जन को जाते रामकुंड के गणपति - फोटो : अमर उजाला

कोंच। रामकुंड के गणपति की विदाई के साथ ही गुरुवार को गणेश महोत्सव का समापन हो गया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गौरीसुत की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई और देर शाम धनुताल में उनका विसर्जन कर दिया गया। शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर युवा खूब थिरके व जमकर अबीर गुलाल उड़ा।    पिछले वर्षों में दो दिन विसर्जन की परंपरा के इतर इस बार चार दिनों तक विसर्जन का सिलसिला चला।

विज्ञापन


अनंत चतुर्दशी को रामकुंड पर प्रतिष्ठित गजानन की भव्य शोभायात्रा निकाल कर धूमधाम से विसर्जन किया गया। शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई। इस दौरान डीजे की मस्ती में अबीर गुलाल उड़ाने का सिलसिला भी देर तक चलता रहा। युवाओं ने डीजे की धुनों पर जमकर ठुमके लगाए। रामकुंड से शुरु हुई यह गणपति बप्पा की शोभायात्रा गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच ब्लॉक इलाके से होती हुई नईबस्ती, रामगंज, चौकी तिराहा, चंदकुआ होकर गांधीनगर, नक्टीमाता, रामलला मंदिर से होती हुई धनुताल पहुंची जहां उनकी आरती पूजा के बाद गणेश समिति के कार्यकर्ताओं ने जल में विसर्जित कर दिया। सुनीलकांत तिवारी, संजीव गुर्जर एडवोकेट, आनंद पांडे, मोंटी उपाध्याय, गोपाल, दीपक फुलैला, अजित पटेल, योगी ठाकुर, कौशल कुशवाहा, सोंटू गोरा, चंद्रकांत तिवारी, श्रीकांत तिवारी, नातीराजा धनौरा, इंद्रपाल गुर्जर, राजू घमूरी आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed