{"_id":"64627b73e1bdea707107ee48","slug":"galla-traders-adamant-on-the-demand-of-issuing-6-r-form-orai-news-c-12-1-235558-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 6-आर फॉर्म जारी कराने की मांग पर अड़े गल्ला व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 6-आर फॉर्म जारी कराने की मांग पर अड़े गल्ला व्यापारी
Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो-8-जानकारी देते बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे के भाव (दर) पर 6-आर फॉर्म न काटने के आदेश से व्यापारियों को कारोबार में दिक्कत आ रही है। आदेश वापस लेने को लेकर सोमवार को व्यापारियों ने कृषि उत्पादन मंडी के सचिव को ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने कहा कि शासन प्रशासन के रवैये से गल्ला व्यापारियों का व्यापार चौपट होने की स्थिति में पहुंच गया है। 6 आर ऑनलाइन जारी करवाने की व्यवस्था की जाए ताकि व्यापारी भी अपना कारोबार कर सके। उन्होंने कहा कि रोजाना नई नियम गल्ला व्यापारियों पर थोपे जा रहे हैं।
सर्वे के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। फिर से इंस्पेक्टर राज लागू करने की कोशिश की जा रही है। सालाना टर्नओवर 10 करोड़ से घटाकर पांच करोड़ कर दिया गया है। गल्ला मंडियों में जाकर कुछ तथाकथित व्यापारी सीधे खरीद कर रहे हैं। जिससे किसान और गल्ला व्यापारियों दोनों का नुकसान है।
विज्ञापन
इसके लिए किसानों को भी व्यापारियों का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को परेशान करना बंद नहीं किया तो व्यापारी आंदोलन को विवश होंगे। इस दौरान गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, महावीर गुप्ता, अरविंद, उदय सिंह, संजय रावत, अनूप, मनोज, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।