फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Galla market remained closed in protest against market duty

मंडी शुल्क के विरोध में बंद रही गल्ला मंडी

Fri, 10 Jul 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Galla market remained closed in protest against market duty
राठ रोड स्थित गल्ला मंडी में नारेबाजी करते व्यापारी संघ के अध्यक्ष व अन्य व्यापारी - फोटो : ORAI
उरई। उद्योग व्यापार संगठन और बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संघ के आह्वान पर मंडी शुल्क के विरोध में गल्ला मंडियों में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। इस दौरान व्यापारियों ने अपने हक को लेकर नारेबाजी की। बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संगठन के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने दावा किया कि हड़ताल के कारण करीब 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संघ प्रदीप माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंडी परिषद के बाहर मंडी शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। मंडी के बाहर किसी भी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं है लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से मंडी के अंदर अभी भी ढाई प्रतिशत शुल्क की वसूली की जा रही है। इससे मंडियां बंद होने की कगार पर है। ऐसे हजारों व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे और हजारों लोग रोजगार विहीन हो जाएंगे। मंडी बचाने के लिए व्यापारियों ने गुरुवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान महावीर गुप्ता, अरविंद चिकासी, केदार भारद्वाज, मनोज गुप्ता कालपी, रविंद्र राजपूत, देवीदीन राजपूत, आशीष, संतोष, जयराम, हरीसिंह, अनूप लिखौटिया आदि गल्ला व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन गल्ला व्यापारियों ने की हड़ताल
कालपी। प्रदेश कमेटी के निर्देश के तहत गल्ला व्यापारियों की तीन दिवसीय हड़ताल गुरुवार से शुरू हो गई। गल्ला मंडी परिसर की दुकानों में ताले लटके रहे व व्यापारियों के साथ ही पल्लेदारों ने भी कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को व्यापारियों ने शासन के नए नियमों का विरोध करते हुए चेतावनी दी, कि जब तक नियम वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलता रहेगा। गल्ला व्यापारी मंडल के अध्यक्ष गौतम सिंह, शिशु, रूप सिंह मुखिया, राजेश पोरवाल, ब्रह्मेेश द्विवेदी, रामप्रकाश पुरवार, लल्लू पुरवार आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार मनमाने ढंग से गल्ला व्यापारियों पर टैक्स की व्यवस्था थोप रही है। इस व्यवस्था से गल्ला व्यापारियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा तथा तमाम प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होंगी, इसलिए व्यापारियों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed