फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Furore over the bodies of dead youths in road accidents

सड़क हादसों में मृत युवकों के शव आने पर मचा कोहराम

Tue, 01 Oct 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Furore over the bodies of dead youths in road accidents
शव आने का इंतजार करते हादसे में मृत दीपक के गमगीन परिजन। - फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। जिले के दो युवकों की आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले और नोएडा में हुए सड़क हादसों में मौत हो गई, दोनों ही युवकों के शव जब सोमवार को उनके गांवों में आए तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी किसान बृजबिहारी का पुत्र दीपक (21) पिछले चार वर्ष से आंध्रप्रदेश के जिला गुंटूर के गांव सर्पो में पानी-पूड़ी का धंधा करता था। दो माह पूर्व उसने छोटे भाई शिवम को भी बुला लिया था। शनिवार देर रात गुंटूर में दीपक की बाइक लोडर से टकरा गई। जिसमें दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। तब घटनास्थल के पास के दुकानदार उसे अस्पताल में ले गए जहां पर चिकित्सक ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को युवक का शव जब गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मां संध्या का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव खुदातपुरा निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ पंकज (37) पुत्र रघुराज सिंह चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव आया था। अंतिम संस्कार के बाद वह बाइक से रविवार को दिल्ली के लिए निकला तो नोएडा के पास वह बाइक अनियंत्रित होने पर सड़क पर गिर गया। राहगीर उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मृतक का शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नेहा का रो रो कर बुरा हाल है।

दीपक की पाइल फोटो।

दीपक की पाइल फोटो। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed