Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ftar and Sehri must be done with dates - Dr. Adeel:

Jalaun News: इफ्तार और सहरी खजूर से जरूर करें- डाॅ. अदीलः

Tue, 19 Mar 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
ftar and Sehri must be done with dates - Dr. Adeel:
उरई। इबादत का महीना रमजान चल रहा है। रोजा और नमाज का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में हर तरफ की चीजों की खरीदारी हो रही है। रमजान बढ़ने के साथ उनकी मांग बढ़ रही है। डॉक्टरों ने इफ्तार और सहरी खजूर से करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में पिंड खजूर की रोजाना एक क्विंटल की खपत हो रही है। ऐसे में शहर के साथ जिले के छोटे व्यापारी खरीदने आते हैं। शहर के पिंड खजूर के व्यापारी हाजी मुमताजत खान ने बताया कि करीब दस साल से वह पिंड खजूर बेच रहे हैं। उनकी दुकान से पूरे जिले के साथ आसपास से भी ऑर्डर आते हैं। पिंड खजूर खाना इस्लाम में सुन्नत है। इसी लिए रोजा रखने और खोलते वक्त इसको खाते हैं। डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह देते हैं। डॉक्टर अदील अंसारी ने बताया कि पिंड खजूर सिर्फ खाना सुन्नत नहीं है। इससे कई शरीर को लाभ मिलते हैं। इससे ग्लूकोज, सुक्रोज, फ्रक्टोज जैसी नेचुरल शुगर होने के चलते इससे रोजदार मिलते हैं।
विज्ञापन


पिंड खजूर के रेट
बैराइटी रेट
अजवॉ 1400
मेडजूल 1200
मबरूम-1 1200
मबरूम-2 700
कलमी 800
पंबू 500
फर्द 360
मसियम 360
मजाफाती 300
जाहिदी 120
सुल्तान 260


एनर्जी लेवल बढ़ाता है खजूर
- रोजा रखने से एनर्जी लेवल कम होता है। ऐसे में रोजा खोलते समय खजूर खाने से बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है।
- दिनभर भूखे रहने से डाइजेशन प्रॉसेस स्लो हो जाता है। एेसे में रोजा इफ्तारी के समय खजूर खाते हैं तो एसेस डाइजेशन प्रॉसेस तुरंत चालू हो जाता है।
- खजूर में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या का दूर करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ती है।
- पूरे दिन खान नहीं खाने से खून में ग्लूकोज की मात्रा एबनॉर्मल रहती है। खजूर खाने से ग्लूकोज की मात्रा नॉर्मल हो जाती है।
- खजूर खाने से कई प्रकार की बीमारी से बचाव होता है। मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed