फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fruits to a person according to karma: Shastri

कर्म के अनुसार की व्यक्ति को फल मिलता है-शास्त्री

Tue, 25 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fruits to a person according to karma: Shastri
रुक्मणि विवाह में श्रीकृष्ण की झांकी। - फोटो : ORAI
उरई। बांके बिहारी जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन भक्तों को रुक्मिणी विवाह की झांकी दिखाई गई। झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कथावाचक पुरुषोत्तम शरण शास्त्री ने कहा कि इस संसार में जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है उसको उसी के अनुरूप इसी जिंदगी में फल मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे सभी धर्मग्रंथ, वेद पुराण, रामायण अच्छे कर्म करने की शिक्षा देते हैं। हमारा देश प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है। यहां की संस्कृति सर्वश्रेष्ठ है। भगवान ने यहां कई बार अवतार लिया है। उन्होंने श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान मित्रों के साथ टोली बनाकर गोपियों का माखन चुराया करते थे। फिर उसको सभी सखा मिलकर खाते थे। विशेषता यह थी कि जिससे यहां से माखन चोरी किया जाता था। उसी के आंगन में बैठकर खाते थे। इसके बाद रुक्मिणी विवाह की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। उधर, जिला कारागार में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसमें जेल स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed