फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   From the nominations panel would monitor the procession

जुलूस से लेकर नामांकन कक्ष तक होगी निगरानी

Sat, 21 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 21 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
From the nominations panel would monitor the procession
elections - फोटो : DEMO PIC
इस मर्तबा नामांकन की प्रक्रिया में प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। इसके लिए आयोग के निर्देश पर जिला निर्र्वाचन अधिकारियों ने भी तैयारी तेज कर दी है। जुलूस ही नहीं नामांकन कक्ष तक तक सीसी कैमरों से प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर नजर रखी जाएगी। जल्द ही नामांकन कक्ष में कैमरे लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। जिले में चौथे चरण के
विज्ञापन


मतदान के लिए 30 जनवरी से नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रत्याशी के कार्यालय से ही जुलूस की वीडियोग्राफी होगी। इसमें गाड़ियों की संख्या, बैनर, पोस्टर और स्टीकर के अलावा लोगों की भीड़ पर भी पूरी नजर रखी जाएगी। यदि कहीं पर भी गड़बड़ी पाई गई तो प्रत्याशी को नोटिस मिलेगा। इतना ही नहीं प्रत्याशी के साथ निर्धारित प्रस्तावक और समर्थक ही नामांकन
विज्ञापन


कक्ष तक जाते हैं कि नहीं, इस पर नजर रखने के लिए कक्ष में भी कैमरों की नजर रहेगी। नामांकन के वक्त कक्ष के आसपास किसी तरह की नारेबाजी अथवा प्रचार करना भी प्रत्याशी के
विज्ञापन
विज्ञापन


लिए महंगा पड़ सकता है। नामांकन के दिन आमतौर पर प्रत्याशी जुलूस और जोशीले नारों के साथ नामांकन स्थल तक पहुंचते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

सीए तलाश रहे प्रत्याशी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जैसे ही प्रत्याशियों के लिए बैंक एकाउंट खोलने की बात कही, वैसे ही खर्च का हिसाब किताब रखने के लिए अपना टिकट तय मान रहे नेताओं ने सीए की तलाश शुरू कर दी है। इससे खर्च का ब्यौरा सावधानी पूर्वक रखा जा सके।


बनेगा व्हाट्सएप पोलिंग ड्यूटी ग्रुप
मतदान के वक्त प्रत्येक पीठासीन अधिकारी का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कर व्हाट्सएप पर पोलिंग ड्यूटी ग्रुप बनाया जाएगा। इससे पोलिंग पार्टिेेेेयों की रवानगी और ईवीएम की स्थितियों से कंट्रोल रूम के अधिकारियों को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed