फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   From 50 to 500 house tax, thousands of people were also recovered

Jalaun News: 50 से कर दिया 500 गृह कर, हजारों लोगो से वसूली भी हो गई

Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
From 50 to 500 house tax, thousands of people were also recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई।
पालिका ने शासन के आदेश का हवाला देकर गृहकर बड़ा कर लोगों के जेब पर डाका डाल दिया। जब की बोर्ड बैठक में कर बढ़ाने के लिए कोई प्रस्ताव भी पास नहीं हुआ। कर बढ़ाने को लेकर पालिका ने सफाई देते हुए कहा कि शासन के आदेश के अनुसार ही गृहकर वसूला जा रहा है। भवन स्वामी स्वयं बढ़ाकर गृह कर दे रहे हैै। 50 रुपये से बढ़ाकर सीधे पांच सौ रुपये गृहकर कर दिया गया।
एक बार फिर उरई पालिका चर्चा में है। एक तरफ शहर की नई सरकार जनता के बीच अच्छे कामों का प्रचार प्रसार कर रही। वहीं दूसरी और पालिका ही लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। पालिका ने बिना बोर्ड बैठक के स्वीकृति के ही गृहकर बढ़ा दिया है। जबकि बोर्ड बैठक में अभी राहत देने की बड़ी-बड़ी बातें पालिकाध्यक्षा ने कहीं थी। छह माह से पालिका लोगों से बढ़ाकर कर वसूल भी रही है। अभी तक सात हजार से ज्यादा लोगो से कर वसूल भी लिया गया है। जबकि बिना बोर्ड के किसी भी तरह का कर नहीं बढ़ाया जा सकता है। जब पालिका के चुनाव नहीं हुए थे। तभी से चोरी छिपे पालिका ने कर बढ़ा दिया था। बीते वित्तीय वर्ष में कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने कहा था कि बोर्ड के बैठक के बाद ही गृहकर बढ़ाया जा सकता है। अब बोर्ड बैठक भी हो गई। जिसमें साल में मात्र दस प्रतिशत कर बढ़ाने की बात पर सहमति बनी थी। उसके बाद भी पालिका लगातार छह माह से लोगों से कर वसूल रही है। जब लोगों ने गृहकर को लेकर चर्चा जोरों पर की तो पालिका ने सफाई देते हुए बताया कि भवन स्वामी अपनी मर्जी से गृहकर बढ़ाकर दे रहे है। उन्होंने खुद लाल फार्म भरकर गृहकर दिया है। कर अधीक्षक ने बताया कि शासन के नियम के अनुसार ही गृहकर बढ़ाया गया है। किसी अधिकारी या कर्मचारी ने नहीं बढ़ाया। गृहकर को लेकर किसी ने न तो विरोध किया है। शहर के लोग स्वयं बढ़ाकर गृहकर दे रहे है। जिसको कोई समस्या है तो पालिका में शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

-
लोगों का दर्द-
कच्चे घरों से भी वसूला जा रहा गृहकर बघौरा निवासी हमीदा ने बताया कि अभी तक 80 रुपये गृहकर लगता था। अब पालिका की और से 540 रुपये भरने को कहा गया है। उनके पति चल नहीं पाते है। कच्चे घर में रहते है। पक्का घर तक नहीं है। कैसे गृहकर भरेंगे। कच्चे घर पर ही इतना कर लगा दिया। पता नहीं कैसे इतना गृहकर बढ़ा दिया है। (फोटो-15 हमीदा) बिना सुविधा के गृहकर की वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी कैलाश ने बताया कि पालिका में कर जमा करने आया था। यह बताया गया कि 720 रुपये जमा करने पड़ेंगे। जब उनसे बताया कि इतना बड़ा तो हमारा घर भी नहीं है। तब 540 रुपये जमा करने की बात कहीं। पता नहीं एक दम से कैसे इतना गृहकर बढ़ा दिया है। सुविधा कुछ मिलती नहीं है। सिर्फ कर बढ़ रहा है। (फोटो-16- कैलाश)

पालिका का कार्यकाल शासन के पास था। तभी से बढ़कर टैक्स वसूली की जा रही है। अभी जानकारी नहीं कितने की वसूली की जा रही है। बिना किसी नियम के अगर अपने हिसाब से गृहकर बढ़ाया गया तो इसकी जांच करवाई जाएगी। वहीं अभी बोर्ड मीटिंग में सिर्फ हर साल दस प्रतिशत ही कर बढ़ाने का बात रखी गई थी। मेरी तरफ से कोई कर में अभी बढ़ोतरी नहीं की गई है।

- गिरिजा चौधरी, पालिकाध्यक्ष उरई
शासन के नियम के अनुसार ही कर को बढ़ाकर वसूला जाता है। अभी जानकारी नहीं कितना कर बढ़ाकर वसूला जाता है। कर अधीक्षक से बात की जाएगी। बोर्ड बैठक में तो किसी भी प्रकार का कर बढ़ाने की बात नहीं की गई।
- विमलापति, ईओ पालिका, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed