{"_id":"691b6c290779b25a0104f794","slug":"frequent-closure-of-the-gate-on-the-aata-itaura-road-caused-heavy-traffic-jams-orai-news-c-224-1-ori1005-137032-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आटा-इटौरा मार्ग पर बार-बार फाटक बंद होने से लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आटा-इटौरा मार्ग पर बार-बार फाटक बंद होने से लगा भीषण जाम
विज्ञापन
फोटो - 07 आटा - इटौरा मार्ग पर लगा भीषण जाम। संवाद
आटा। इटौरा-आटा मार्ग पर सोमवार सुबह रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। हर 10 से 15 मिनट में फाटक बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति देखते ही देखते भीषण जाम में बदल गई। करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आटा-इटौरा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से जाम की स्थिति बनी रही। फाटक खुलते ही भारी वाहन तेज रफ्तार से फाटक पार करने लगते थे। ट्रकों को एक-एक कर निकलने में इतना समय लग रहा था कि दूसरी ट्रेन की सूचना मिलते ही गेटमैन को फाटक दोबारा बंद करना पड़ रहा था। यह क्रम पूरे अंतराल में चलता रहा, जिससे वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती गई।
इटौरा की ओर से करीब दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जाम में दो रोडवेज बसें भी फंस गईं, जिससे यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गईं। दोपहिया और छोटे वाहन चालकों ने वैकल्पिक रास्ते के रूप में गांव की गलियों का रुख किया, जिससे गांव के भीतर भी अचानक भीड़ बढ़ गई और स्थानीय लोग भी असुविधा झेलते रहे। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की अधिकता और उन पर नियंत्रण न होने से यहां अक्सर ऐसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
रोजमर्रा का आवागमन सोमवार को दोपहर तक पूरी तरह चरमरा गया। सूचना मिलने पर आटा पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद मार्ग को खुलवाया। पुलिसकर्मियों ने ट्रकों को लाइन से हटवाकर छोटे वाहनों को निकाला, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। लगभग तीन घंटे बाद मार्ग पूरी तरह सुचारु हुआ।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रेलवे फाटक पर नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से राहत मिल सके। सीओ कालपी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों को लगातार वहां पर तैनात किया गया है। वाहन आड़े-तिरछे खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। इसके बाद भी जाम लग रहा है। संख्या बढ़ाई जाएगी जिससे जाम न लगे।
सड़क संकरी होने से लग रहा जाम
आटा। जोल्हूपुर पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के चलते भारी वाहनों को आटा-इटौरा मार्ग से निकाला जा है। मार्ग निर्माणाधीन होने से सड़क टूटी पड़ी है। पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को साढ़े पांच मीटर की चौड़ाई बनाने के लिए तैयार किया है इसलिए सड़क के किनारों पर मिट्टी पड़ी है। अधूरी सड़क होने से एक साथ बड़ी संख्या में वाहन आते हैं। इससे जाम की स्थिति बननी शुरू हो जाती है। इसी बीच छोटे वाहन निकालने के चक्कर में आढ़े-तिरछे खड़े हो जाते हैं। इससे पूरी तरह जाम लग जाता है। आटा रेलवे क्रॉसिंग का बार-बार बंद होना भी जाम लगने की बड़ी वजह सामने आ रही है। निर्माणाधीन मार्ग होने से सड़क संकरी है। इससे एक साथ वाहनों की आवाजाही नही हो पा रही है। सड़क के किनारों पर कुछ समय पहले ही मिट्टी डाली गई है,जोकि वाहनों के दबाव में धंस चुकी है। इससे वाहन साइड से नही निकल पा रहे हैं। (संवाद)