माधौगढ़। प्राथमिक विद्यालय परिसर में मेधावी बच्चों के लिए निशुल्क नवोदय विद्यालय की कोचिंग शुरू की गई है। एसडीएम सालिकराम ने कहा कि इस पहल से बच्चों को निशुल्क कोचिंग के माध्यम से नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सफलता के लिए मदद मिलेगी।
सीओ राहुल पांडेय ने कहा की इस प्रकार की निशुल्क कोचिंग माधौगढ़ जैसे पिछड़े विकासखंड के लिए वाकई किसी वरदान से कम नहीं है। सह समन्वयक मोहित गुप्ता ने कहा कि पूरा प्रयास किया जाएगा कि अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में इस कोचिंग से अधिक से अधिक बच्चे नवोदय प्रवेश परीक्षा में चयनित हों। पहले दिन 11 छात्र कोचिंग में शामिल हुए। वहीं अभिभावकों ने प्रशासन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके बच्चों को निशुल्क कोचिंग देकर उनके भविष्य को संवारने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे उनका आर्थिक बोझ भी कम होगा। इस दौरान सुदीप विश्वकर्मा, राजा सिंह, शिव प्रताप सिंह, राहुल सिंह, ताहर सिंह, रामकुमार, मनोज प्रजापति आदि रहे।