फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four youths who went for picnic at Salaghat missing, fear of drowning

Jalaun News: सलाघाट पर पिकनिक मनाने गए चार युवक लापता, डूबने की आशंका

Tue, 14 May 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 14 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Four youths who went for picnic at Salaghat missing, fear of drowning
उरई/एट। कोटरा के सलाघाट पर पिकनिक मनाने गए चार युवक लापता हो गए। नदी किनारे उनके कपड़े व स्कूटी और बाइक खड़ी मिलने से खलबली मच गई। युवकों के डूबने की आशंका के चलते पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और उनकी खोजबीन की। लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला है। जिससे अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी अनुभव बुंदेला, कनिष्क, शिवा व कोमिष्य बाइक व स्कूटी लेकर सोमवार को कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट पर नहाने गए थे। लेकिन वह अचानक लापता हो गए और उनके कपड़े व स्कूटी नदी किनारे मिलने से लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गाड़ी के नंबरों से उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी। जिस पर युवकों के परिजन भी आ गए, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने चप्पल व कपड़ों से उनकी पहचान अपने पुत्रों के रूप में की है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि लापता युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों को नदी में उतारा गया है। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed