{"_id":"69483c2d448f4fa1770113a8","slug":"four-trains-including-the-intercity-express-have-been-cancelled-orai-news-c-224-1-ori1005-138276-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर कोहरे और झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के काम के चलते रविवार को चार ट्रेनें निरस्त रहीं। तीन ट्रेनें बदले मार्ग से संचालित हुईं। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें कई घंटे अधिक देर से आईं।
गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07076), झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली क्लोन छपरा मेल (04137) व बांद्रा से बढ़नी जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09043) रद्द रही। ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली अप व डाउन छपरा मेल (11123-24) के अलावा मुंबई से कटिहार जाने वाली मुंबई-कटिहार एक्सप्रेस (09189) अपने निर्धारित मार्ग झांसी-उरई के रास्ते न आकर बदले मार्ग बीना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होती हुई कटिहार गई।
वहीं, ग्वालियर से बरौनी-छपरा मेल भिंड, इटावा के रास्ते बरौनी के लिए संचालित हुई। इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) निर्धारित समय से 4 घंटा 21 मिनट, गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511) दो घंटा, एर्नाकुलम से बरौनी जाने वाली ट्रेन (12522) एक घंटा 20 मिनट, प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (12184) साढ़े तीन घंटा, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबमरती एक्सप्रेस (19166) 2 घंटा 32 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) निर्धारित समय से 2 घंटा 20 मिनट देरी से आई। झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू (64607) एक घंटा 10 मिनट देरी से पहुंचीं। इन ट्रेनों के द्वारा यात्रा करने वाली यात्रियों को भीषण सर्दी में स्टेशन पर गुजरना पड़ रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। दैनिक व स्पेशल ट्रेनों की मार्ग परिवर्तन की वजह से भी परेशानी बढ़ी है।
यात्रियों ने रेल प्रशासन से परेशानी को दूर करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा है। झांसी मंडल के प्रवक्ता का कहना है कि कोहरे से निपटने के लिए सभी ट्रेनों के इंजनों में फॉग डिवाइस लगाई गई है। बाकी काम समाप्त होते ही ट्रेनों का संचालन यथावत शुरू हो जाएगा।