फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four teachers sought answers on comments on social media

सोशल मीडिया पर टिप्पणी पर चार शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four teachers sought answers on comments on social media
उरई। टीईटी परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट करने पर शिक्षा अधिकारी गंभीर हो गए है। अलग अलग मामलों में चार शिक्षकों को मंगलवार को कठोर चेतावनी देकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रभारी बीएसए ने चेतावनी दी कि गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी से बचें। यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति की जाती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस व प्रभारी बीएसए भगवत पटेल ने बताया कि सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा टीईटी परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगरौल के सहायक अध्यापक इरफान अली व महेबा ब्लाक के प्राइमरी स्कूल शेखपुर गुढ़ा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने भ्रम फैलाने वाली टिप्पणी की थी। उनके खिलाफ शासन स्तर पर शिकायत की गई थी। इस पर दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं गांधी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता भूपेंद्र सेंगर ने शीतकालीन अवकाश के बारे में सोशल मीडिया में अनावश्यक टिप्पणी कर भ्रम फैलाने का काम किया। उनसे भी तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा जालौन ब्लाक के शेखपुर बुजुर्ग गांव में तैनात अध्यापक लालजी पाठक ने आनलाइन अवकाश तथा शासन द्वारा टेक्निकल और ऑनलाइन सिस्टम को लागू करने के मामले में सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी कर कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है। इससे शिक्षक समुदाय में गलत संदेश गया है। उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी महेबा आनंद भूषण से भी शासन स्तर पर की गई एक शिकायत के मामले में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed