{"_id":"5efe25058ebc3e43413390db","slug":"four-reported-corona-positive-130-corrected-orai-news-knp5689379128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई, 130 ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई, 130 ठीक हुए
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डी नाथ मरीजों को विदाई देते
- फोटो : ORAI
उरई। जिले में गुरुवार को चार और कोरोना संक्रमित मिले। सभी उरई शहर के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 192 पहुंच गई है। जबकि 130 मरीज ठीक हो गए हैं और एक्टिव की संख्या 55 है, जबकि मौतें सात हुई हैं। डीएम डॉ मन्नान अख्तर का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों की भी सैंपलिंग कराई जा रही है। इसके अलावा उनके मोहल्लों में सैनिटाइज भी कराया जा रहा है।
गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक जालौन के गांव अकोढ़ी दुबे की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी, जिसकी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग पर उरई तुलसी नगर की एक और महिला पाजिटिव पाई गई है। इसी तरह उरई सूर्य नगर में मिठाई विक्रेता के बेटे व बेटी के पाजिटिव निकलने पर लिए गए सैंपल में गोपालगंज का एक और व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा पूल टेस्टिंग में दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें एक राजेंद्र नगर और दूसरा सराफा बाजार का रहने वाला है। प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक संक्रमितों के मोहल्लों में बैरिकेडिंग लगाई जा रही है और बाजारें भी बंद कराई गई हैं, ताकि संक्रमण बढ़ न सके।
कोरोना विजेताओं पर फूलों की बारिश कर किया रवाना
उरई। वृद्धाश्रम के चार कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर मेडिकल कालेज की ओर से उन्हें फूल मालाओं पहनाकर और तालियां बजाकर घरों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान मरीजों को च्यवनप्राश, सैनिटाइजर, मास्क और फलों की टोकरी भी दी गई। प्राचार्य डा. डी नाथ ने बताया कि राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम से चार मरीज आए थे। अधिक उम्र होने की कारण उनकी विशेष देखभाल की गई। जिसका नतीजा हुआ कि चारों मरीज ठीक हो गए। डिस्चार्ज किए गए मरीजों ने अस्पताल में मिली सुविधाओं के लिए मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया। इस दौरान उप प्राचार्य डा. आरएन कुशवाहा, सीएमएस डा. आरके सिंह, डा. संजीव गुप्ता, डा. मनोज वर्मा, सुमन दुबे, अनीता कुमारी आदि ने कोरोना विजेताओं पर फूलों की बारिश की और उन्हें जरूरी सुझाव और ऐहतियात बरतने की सलाह देकर घरों को रवाना किया गया।