{"_id":"661d81b6b891c523fe0d35f4","slug":"four-quotas-canceled-in-three-months-one-suspended-orai-news-c-224-1-ori1001-113476-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीन माह में चार कोटे निरस्त, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीन माह में चार कोटे निरस्त, एक निलंबित
Tue, 16 Apr 2024 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
उरई। राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक मशीन आने से रसद विभाग की कार्रवाई में भी कमी आई है। मार्च माह में पहली बार किसी भी कोटेदार पर जुर्माने के साथ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो आने वाले समय में राशन की दुकानों से राशन की चोरी बंद हो जाएगी। लेकिन कुछ स्थानों पर अलग से डिब्बा रखकर राशन चोरी करने की कई शिकायत भी आई हैं। लेकिन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
पिछले तीन माह जनवरी, फरवरी व मार्च में रसद विभाग ने 373 दुकानों निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर नौ दुकानों पर छापेमारी की गई। 15 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। चार दुकानें निरस्त की गईं। एक दुकान को निलंबित किया गया। उरई में अधिकारियों ने एक दुकान पर जनवरी माह में अनियमितताओं पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जांच के बाद मार्च में निरस्त कर दिया गया।
पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि मार्च माह में इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से राशन का वितरण हुआ था। इसलिए राशन चोरी की कोई शिकायत नहीं आई हैं। इसके साथ ही कोई कार्रवाई भी इस महीने नहीं हुई। न कोई जुर्माना वसूला गया। इस महीने में दो बार छापेमारी की गई थी। 139 दुकानों का निरीक्षण हुआ था। हर महीने कई शिकायतें राशन चोरी की आ रही थीं। लेकिन इस बार इलेक्ट्रॉनिक कांटे से राशन वितरण होने से राशन की चोरी रुकी है।