फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four people scorched by fire in jalaun

आग लगने से गृहस्थी जलकर खाक: दो मासूम समेत चार लोग झुलसे, विस्फोट के साथ फटा गैस सिलिंडर, चिटकी घर की दीवारें

Mon, 31 May 2021 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 31 May 2021 01:55 PM IST
सार

जालौन जिले में घर में आग लगने से चार लोग झुलस गए। वहीं गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद विस्फोट के साथ गैस सिलिंडर भी फट गया। जिससे घर की दीवारें चिटक गईं।

विज्ञापन
Four people scorched by fire in jalaun
फटा गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कालपी में सोमवार सुबह एक घर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बुजुर्ग महिला ने भगवान की आरती के लिए जैसे ही माचिस जलाई पूरे कमरे में आग लग गई। जिससे बुजुर्ग महिला चीखते हुए घर के बाहर आई। आग से महिला बुरी तरह झुलस गई। 
विज्ञापन


तभी घर की दूसरी मंजिल से मनोज की पत्नी और बच्चे पायल व अंश के चीखने की आवाज आने लगी। चीख-पुकार सुन मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने सीढ़ी लगाकर घर के ऊपर वाले कमरे में फसे मनोज के बच्चों और पत्नी को बचा कर नीचे उतारा। 
विज्ञापन


इसी दौरान घरेलू गैस सिलिंडर के फटने की आवाज आई। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट से घर की दीवारें चिटक गईं। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कोरोना महामारी काल में लॉकडाउन के चलते वैसे भी लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं वहीं घर में लगी आग से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में लगी भीषण आग से मनोज दीक्षित की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग से झुलसे चार लोगों को उपचार के लिए सरकारी स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। मनोज ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed