{"_id":"68a4e185f911dca7c107552e","slug":"four-people-including-wife-booked-for-robbing-husband-of-jewelry-and-money-after-making-him-unconscious-orai-news-c-224-1-ori1001-133449-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पति को बेहोश कर जेवरात व रुपये लूटने में पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पति को बेहोश कर जेवरात व रुपये लूटने में पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पति को बेहोश कर जेवरात व नकदी ले जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पत्नी व उसके भतीजे समेत चार लोगों पर मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने डकैती कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें बताया था कि उसकी शादी 24 जून 2020 को हमीरपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी को एक पुत्र हुआ। शादी के बाद से ही पत्नी के भतीजे का उसके घर आना-जाना था। जब उसको भतीजे के ऊपर शक हुआ तो उसने घर पर आने से मना कर दिया।
आरोप है कि 30 जून 2025 को पत्नी ने भतीजे को घर बुला लिया। जब उसने भतीजे को घर में देखा तो विरोध किया। इस पर पत्नी ने नींद की गोलियां खिला दीं। इस पर वह अचेत हो गया। एक जुलाई की सुबह घर पर रखे करीब 50 हजार रुपये की नकदी व मां के जेवरात लूटकर वह और भतीजा बच्चे का अपहरण कर भाग गया। सुबह जब गांव का ही युवक उसके घर आया तो उसे बेहोश देख पानी डालकर जगाया।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने भतीजे और दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मिलकर जान से करने का प्रयास किया और घर में रखी जेवर व नकदी लूटकर भाग गए। इसके बाद वह थाने पहुंचा और शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली।
थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।