फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four people, including a woman, were injured in separate road accidents.

Jalaun News: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल

Fri, 31 Jul 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a woman, were injured in separate road accidents.
जालौन। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पहला हादसा हरदोई-जालौन मार्ग पर ग्राम लौना के पास हुआ। बुधवार शाम मोहल्ला घुआताल निवासी विश्वास द्विवेदी (22), बापूसाहब निवासी पृथ्वीराज (24) और माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम चाकी निवासी अयान (21) बाइक से जालौन आ रहे थे। तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

वहीं माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी महेश कुमार अपनी पत्नी रामजानकी (45) के साथ बाइक से जालौन आ रहे थे। बंगरा मार्ग पर कमसेरा के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में रामजानकी घायल हो गईं, जिन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया है।(संवाद)
विज्ञापन





लौना के पास बाइकों की भिड़ंत, बालिका समेत तीन घायल

कोंच। ग्राम लौना के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए।

बताया गया कि ग्राम ब्योना निवासी रमेशचंद्र उपाध्याय अपनी पत्नी मीरा देवी और नातिन के साथ बाइक से कोंच से गांव लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल रमेशचंद्र को जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed