{"_id":"607b26c78ebc3e245b1b449b","slug":"four-leaflets-including-sp-candidate-rejected-orai-news-knp624048547","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी सहित चार के पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी सहित चार के पर्चे खारिज
विज्ञापन
उरई। जिला पंचायत सदस्यों के पर्चों की जांच के बाद एआरओ ने कैलिया सीट से सपा प्रत्याशी सहित चार दावेदारों के नामांकनपत्रों को निरस्त कर दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को सपा प्रत्याशी ने पर्चा खारिज करने की आशंका जताते हुए हंगामा किया था। जिलाधिकारी ने बताया कि सपा प्रत्याशी ने जो जाति प्रमाणपत्र लगाया है वह सही नहीं था। गलत जाति प्रमाणपत्र के आधार पर चर्चा खारिज किया गया है।
बता दें कि निर्वाचन कार्यक्रम के तहत शनिवार को पर्चों की जांच होनी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलक्ट्रेट परिसर में नामांकनपत्रों की जांच की गई। जांच के बाद एआरओ ने पर्चो के अपूर्ण होने पर कैलिया सीट से तीन व परासन सीट से एक सदस्य के पर्चे को खारिज कर दिया। एआरओ अभय कुमार ने बताया कि कैलिया सीट से हेमंत कुमार व रेवतीरमण सिंह का पर्चा जाति प्रमाणपत्र ैसही न होने के आधार पर खारिज किया गया है।
बता दें कि हेम्मत सिंह ने शुक्रवार के धनगर समाज के लोगों के साथ हंगामा किया था, लेकिन जांच के दौरान उनका जाति प्रमाणपत्र सही नहीं पाया गया। वहीं कैलिया सीट से बाबू राम का पर्चा भी खारिज किया गया है। बाबू राम का पर्चा वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से खारिज किया गया है। परासन सीट से सुनील कुमार का भी पर्चा जाति प्रमाणपत्र लगे न होने के आधार पर खारिज किया गया है। रविवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।