फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four folds with one hand and encouragement, Bravo came out of everyone's tongue

मैच हारी, हौसला नहीं, जुबां से निकला शाबाश

Sun, 12 Jan 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four folds with one hand and encouragement, Bravo came out of everyone's tongue
मैच के दौरान खड़ी स्वाति - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जिस एक हाथ से सर्विस उसी हाथ से बिजली की फुर्ती से रैकेट चलाते हुए जिस किसी ने भी पंद्रह साल की स्वाती को देखा, उसके ही जुबां से निकला, शाबाश एक हाथ से भी कितना बेहतरीन खेलती है। बात हो रही है, उस स्वाती की जिसने एक हाथ से खेलते हुए शुक्रवार को उरई की जाह्नवी को 30-06 से हराया था, उसने शनिवार को भी बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपना पूरा दमखम दिखाया लेकिन आखिर में उसे बांदा की लकी ने 30-08 से हरा दिया। इसके बाद भी एक हाथ से दिव्यांग स्वाती के चेहरे पर निराशा के कोई भाव नहीं थे। उसका कहना है कि मंजिल कठिन जरूर है पर नामुमकिन नहीं, उसे हर हाल में बैडमिंटन खेलते हुए जिले का ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन

इंदिरा स्टेडियम उरई में चल रहे बुंदेलखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन जूनियर बालक और बालिका वर्ग में बांदा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जूनियर बालिका वर्ग में बांदा की अंतरा गुप्ता ने झांसी की नित्या शुक्ला को 30-16 से हराया। बांदा के राजवीर ने झांसी के रोहित को पराजित कर मैच 30-6 से जीता। बांदा के अंकित ने झांसी के ध्रुव सैनी को 30-23 से, बांदा के शुभम ने झांसी के हर्ष को 30-15 से, प्रयागराज के शिवाराय ने उरई के तनिष्क को 30-23 से पराजित किया। झांसी के देवांश ने उरई के भीम को 30-25 से पराजित किया। महिला एकल वर्ग में बांदा की अनुपमा ने उरई की सिमरन को 21-17, 21-13 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। उरई के भीम और आदिल की जोड़ी ने झांसी के तरुण और देवांश की जोड़ी को हराया। उन्होंने सीधे सेटों में 21-9, 21-8 से विजय हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। उरई के सुनील और तारिफ की जोड़ी ने कालपी के प्रवीण की जोड़ी को 30-15 से हराया। उरई के दर्शन और देवेंद्र की जोड़ी ने औरैया हैप्पी व मंजरीश को 30-24 से हराया।
विज्ञापन

उरई के राजेश वर्मा और साथी ने जालौन के अमन और साथी को 30-13 से तो उरई के देव, अखिल की जोड़ी ने मेडिकल की डॉ. पंकज और साथी को 30-11 से हराया। उरई के ऋतिक ने उरई के ही अमन को 30-8 से शिकस्त देकर अगले दौर में स्थान बनाया। आरिफ, सुनील, देवेंद्र, राजेश ने अंपायर की भूमिका में रहे। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्ण मोहन, क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रभात तिवारी, संजय सिंह, पलक नायक, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल दिवाकर, आशु मिश्रा, मनीषा, सुनीता, आद्या शर्मा, विद्या शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों संग कबड्डी से की खेल की शुरूआत
फोटो-10 सफलता मैग्जीन के साथ स्वाती
उरई। पालीटेक्निक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही स्वाती ने बताया कि जन्म से ही एक हाथ न होने के बाद भी वह अपने एट स्थित अमीटा गांव के लड़कों के साथ कबड्डी खेलती थी। 2016 में पहली बार वह उरई के इंदिरा स्टेडियम में स्कूल की ओर से बाल क्रीड़ा समारोह में हिस्सा लेने आई थी। उस वक्त से वह दौड़ में हिस्सा लेती आ रही है। करीब तीन माह पूर्व जब उसने बैडमिंटन के सीनियर खिलाड़ी देव पांचाल से खेलने के लिए रैकेट मांगा तो एक पल तो उन्होंने सोचा फिर बोले कि तुम कर सकती हो। बस, इसके बाद से ही बैडमिंटन खेलना शुरू हो गया और इच्छा है कि वह एक दिन प्रदेश व देश के लिए खेले। स्वाती के पिता कमलेश किसान और मां शकुंतला गृहिणी है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के राकेश द्विवेदी ने स्वाती को अमर उजाला की सफलता मैग्जीन भेंट करते हुए कहा कि उनकी संस्था स्वाती की प्रतिभा को निखारने के लिए उसका पूरा साथ देगी। ब्यूरो

स्टेडियम में बैडमिंटन मैच खेलती खिलाड़ी

स्टेडियम में बैडमिंटन मैच खेलती खिलाड़ी- फोटो : ORAI

ंदिरा स्टेडियम में मैच खेलती स्वाति

ंदिरा स्टेडियम में मैच खेलती स्वाति- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed