फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four clever thieves arrested while planning a theft

Jalaun News: चोरी की योजना बनाते चार शातिर चोर गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 10 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four clever thieves arrested while planning a theft
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की योजना बनाते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से रुपये, रॉड, छैनी हथोड़ा, तमंचा व कारतूस आदि सामग्री बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई कर चोरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली प्रभारी शशिकांत चौहान पुलिस टीम के साथ रविवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी जैसारी खुर्द मोहाना रोड पर स्थित स्कूल की बॉउंड्रीवॉल के अंदर कुछ लोगों के होने की आहट मिली। टीम ने घेराबंदी कर डकोर कोतवाली क्षेत्र के बंधौली गांव निवासी हरिओम उर्फ हरिया, कुसमिलिया निवासी आकाश वर्मा उर्फ बाबा, हाल पता तुलसी नगर उरई, शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना रामनगर ईदगाह के पीछे निवासी छोटू उर्फ शिवा, मोहल्ला गांधी नगर निवासी अभिषेक कश्यप को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उनके पास से 1140 रुपये, लोहे का चोकोर रॉड, चाकू, चाबी का गुच्छा, आलानकब, छैनी, 315 बोर तमंचा दो कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए, हरिओम उर्फ हरिया पर उरई कोतवाली में तीन, व जीआरपी थाने में चार मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। जबकि छोटू उर्फ शिवा पर शहर कोतवाली में सात मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। आकाश वर्मा पर शहर कोतवाली में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने सभी पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed