फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Found dead body of pregnant found in in-laws, people in laws absconding

ससुराल में पड़ा मिला गर्भवती का लहूलुहान शव, ससुराल वाले लोग फरार

Thu, 30 Apr 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Found dead body of pregnant found in in-laws, people in laws absconding
रक्षा मिश्रा की फाइल - फोटो : ORAI
ससुराल में मिला गर्भवती का लहूलुहान शव
विज्ञापन

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, दो साल पहले हुई थी शादी
दो साल पूर्व हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस व फोरेंसिक टीम
फोटो नंबर-2- रक्षा की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा (जालौन)। गर्भवती महिला का लहूलुहान शव ससुराल में फर्श पर पड़ा मिला। घर पर ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति भी नहीं था। मायके वालों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पिता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी दौलतराम का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमरा नावली निवासी रोहित पचौरी की पत्नी रक्षा (23) की गुरुवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बंगरा, माधौगढ़ निवासी पिता लोकेंद्र मिश्रा ने बताया कि मौत से कुछ देर पहले रक्षा ने उसे फोन किया था कि पति उसे पीट रहे हैं। इस पर उन्होंने अपने बेटे अमन को तुरंत बेटी की ससुराल रवाना किया। जब अमन अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो घर के कमरे में बहन का लहूलुहान शव पड़ा था और सभी ससुरालीजन गायब थे। अमन ने पड़ोसियों को बुलाकर इसकी जानकारी पुलिस व उसे दी। सूचना पाकर सीओ माधौगढ़ संजय कुमार, प्रभारी थाना दौलतराम शाक्य फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद साक्ष्य एकत्रित किए और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता लोकेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी रक्षा की शादी दो वर्ष पूर्व की थी। बेटी छह माह की गर्भवती थी। आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। थाना पुलिस के मुताबिक फिलहाल तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट दोनों को देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed