फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   former,water,mla,gujrat police,hotel

डिफेंस कारिडोर से बदलेगी बुंदेलखंडियों की तकदीर

Thu, 21 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
former,water,mla,gujrat police,hotel
मुख्य अतिथि - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। डिफेंस कॉरिडोर से बुंदेलखंड की तकदीर बदल जाएगी। यह बात जालौन रोड स्थित होटल सभागार में बुधवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने कही। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
विज्ञापन

शहर के जालौन रोड स्थित होटल के सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एके शर्मा ने कहा कि सरकार बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बना रही है। उसमें निर्मित होने वाले सुरक्षा उपकरण देश के लिए तो उपलब्ध होंगे ही। साथ ही विदेशों में भी रक्षा उपकरणों का बड़ी मात्रा में निर्यात होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसान इजरायली खेती की पद्धति को अपनाकर अपनी तकदीर बदल सकते है। इसके लिए सरकार ने अधिकारियों और किसानों के दल को इजरायल भेजकर वहां की खेती पद्धति को देखा व समझा। कम पानी में किस तरह से वहां के लोग आर्थिक रुप से संपन्न व खुशहाल है। वहीं उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्रों को पर्यटन का बढ़ावा देकर आर्थिक रुप से संपन्न हो सकते है। इसके लिए सरकार भी मददगार बनेगी। कार्यक्रम के संयोजक आशीष चमारी ने जिले की सीमा कालपी पुल पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन रहें। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना व संचालन आशीष ने किया।
विज्ञापन

वहीं जालौन के गेस्ट हाउस में आयोजित शिक्षक उन्नयन गोष्ठी व सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एके शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के दायित्वों को समझते हुए सरकार भी समाधान के प्रयास में है। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता यदुवीर कंथारिया ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष लालजी पाठक, सतेंद्र उर्फ संजू खत्री, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शिक्षकों ने सौंपा मांगपत्र
जालौन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष लालजी मिश्र के नेतृत्व में विधान परिषद सदस्य पूर्व आईएएस एके शर्मा को सौंपे गए मांग पत्र में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया। दूर दराज के क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों को गृह जनपद में तैनाती की मांग की गई। राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा एवं 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों प्रोन्नत वेतनमान देने की भी मांग की गई। विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुरूप छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की मांग समेत 21 बिंदुओं को लेकर सौंपे गए मांगपत्र में उठाई गई मांगों को शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग की गई। (संवाद)

-------------
संगोष्ठी 23 को
उरई। संवेदना साहित्य समिति अध्यक्षा डाक्टर माया सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्तूबर को तीन बजे से विचार संगोष्ठी का आयोजन बालघर स्कूल उरई में होगा। जिसमें साहित्य की दशा एवं दिशा पर चर्चा होगी। इसके बाद काव्य संध्या का आयोजन होगा। गोष्ठी के मुख्य अतिथि राघवेंद्र ठाकुर निदेशक विश्व रचनाकार मंच दिल्ली व डाक्टर अशोक राज वैध भोपाल होंगे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed