फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   former,rice,rupees,DM,card

सख्ती होते ही 150 लोगों ने जमा कराए राशन कार्ड

Thu, 12 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
former,rice,rupees,DM,card
माधौगढ़। किसान सम्मान निधि की तरह ही अब अपात्र राशनकार्ड धारकों पर भी सरकार शिकंजा कस रही है। शासन ने ऐसे लोगों की पड़ताल शुरू कर दी है जो अपात्र हैं फिर भी राशन ले रहे हैं। जांच-पड़ताल का असर भी दिखाई देने लगा है। माधौगढ़ तहसील में 150 अपात्रों अपना राशनकार्ड जमा करा दिया है।
विज्ञापन

राशनकार्ड के संबंध में शासन के सख्त निर्देश हैं कि पेंशनर, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस, एसी, हार्वेस्टर, पांच किलोवाट का जेनरेटर, दो लाख रुपये से अधिक आय वाले लोग अपात्र माने जाएंगे। तहसील क्षेत्र के 150 राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने कार्रवाई के डर से राशनकार्ड पूर्ति कार्यालय में जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि तहसील क्षेत्र में तीन नगर पंचायत माधौगढ़, ऊमरी और रामपुरा सहित 163 कोटेदार हैं। इसमें लगभग 7284 अंत्योदय कार्ड धारक, 28,577 पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। जिसमें 8499 क्विंटल गेहूं और 5787 क्विंटल चावल का वितरण प्रति माह होता है। पूर्ति अधिकारी कमल कुशवाहा का कहना है कि राशनकार्ड धारकों के पात्रों की जांच की जा रही हैं। अपात्र राशन कार्ड धारक से 24 रुपये में गेहूं, 32 रुपये चावल की दर से रिकवरी की जाएगी। जिससे अपात्र कार्ड धारकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या-10- अटागांव में भागवत कथा कीकलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
माधौगढ़। अटागांव के हनुमान मंदिर पर होने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक पंडित इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती के साथ-साथ कथा यजमान करन सिंह, पत्नी शशिकांती भागवत पुराण सिर पर रखकर चल रहे थे। ग्रामवासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा विभिन्न मोहल्लों से होते हुए कथास्थल पर जाकर समाप्त हुई। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य वैतरणी पार कर जाता है। जो मनुष्य पुराणों के अनुसार अपने को मोड़ लेता है वह जिंदगी भर आनंद प्राप्त करता है। इस दौरान करन सिंह, आनंदराज सिंह, अरविंद सिंह, उदय सिंह, अकुंश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed