फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former Pradhan committed suicide by hanging himself in the house

Jalaun News: पूर्व प्रधान ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की

Mon, 08 May 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 08 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan committed suicide by hanging himself in the house
पूर्व प्रधान ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की
विज्ञापन

फोटो-12-पूर्व प्रधान धीरेंद्र वर्मा का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। कुसमरा गांव के पूर्व प्रधान ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव ग्रामीणों की मदद से फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी पूर्व प्रधान धीरेंद्र कुमार वर्मा (35) पुत्र श्यामसुंदर पिछली पंचवर्षीय योजना में गांव के प्रधान थे। शनिवार की रात करीब 9 बजे परिवार के सदस्य खाना खा पीकर अपने अपने कमरों में जाकर सो गए। रात करीब साढ़े 10 बजे पूर्व प्रधान ने कमरे की छत पर पंखे के हुक में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे जब पत्नी रूबी उर्फ संध्या की नींद खुली तो पति को फांसी पर लटकते देखकर उसकी चीख निकल गई। घर के सदस्य कमरे में आए। कमरे में सोई बेटियां शिवांशी (6) व दिव्यांशी (3) भी जाग गई। घर में चीख पुकार सुनकर वह भी रोने लगी। घर में मचे कोहराम को सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। मृतक के भाई मनोज कुमार ने फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी। पत्नी ने बताया कि रात में वह खाना खाकर सोने चले गए थे। उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा है। पूर्व प्रधान की आत्महत्या के बाद पत्नी व बेटियां बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed