{"_id":"6a2713cd858f7c46aa0a9355","slug":"former-mlas-family-meets-chief-minister-sparks-political-debate-in-kalpi-orai-news-c-224-1-ori1005-145252-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मुख्यमंत्री से पूर्व विधायक के परिवार की मुलाकात, कालपी की राजनीति में चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मुख्यमंत्री से पूर्व विधायक के परिवार की मुलाकात, कालपी की राजनीति में चर्चाएं तेज
विज्ञापन
फोटो - 22 मुख्यमंत्री से मुलाकात करते पूर्व विधायक के परिजन। स्वयं
कालपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान की पत्नी रमाकांति चौहान, पुत्र रजत सिंह चौहान एवं भीम सिंह चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। उनके परिवार के अनुसार सीएम से क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।
कालपी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान एक प्रभावशाली नाम रहे हैं। वर्ष 2007 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए छोटे सिंह चौहान ने 2017 में भी बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह निषाद पार्टी-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे और बेहद कम मतों के अंतर से पराजित हुए थे।
वर्तमान में एक पुराने आपराधिक मामले में आजीवन कारावास की सजा होने के कारण छोटे सिंह चौहान जेल में निरुद्ध हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री से उनके परिवार की मुलाकात को लेकर कालपी विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए चौहान परिवार सक्रिय भूमिका में दिखाई दे सकता है। हालांकि परिवार की ओर से चुनावी दावेदारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के बाद क्षेत्र में संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।