{"_id":"660eff0ec7b09c21480f42a4","slug":"former-head-of-bike-riding-dies-due-to-collision-with-loader-orai-news-c-217-1-sknp1022-113483-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत
Fri, 05 Apr 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
हुसैनगंज। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से गुरुवार दोपहर पूर्व प्रधान की मौत हो गई। चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी पूर्व प्रधान रामशरण पासवान (55) गुरुवार दोपहर किसी काम से हुसैनगंज कस्बा आए थे। वह दोपहर दो बाइक से घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के औढेरा मार्ग पर नाले के पास सामने से आ रही लोडर ने टक्कर मार दिया। बाइक से उछलकर पूर्व प्रधान रोड पर गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।
भीड़ देखकर चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। उन्हें सिर में चोट लगने से मौके पर ही मृत पाया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। खंती में क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। वह चितिसापुर ग्राम पंचायत से 2015 प्रधान हुए थे।
उनका एक पुत्र गगन पासवान व दो पुत्रियां नेहा, लक्ष्मी हैं। लक्ष्मी शादीशुदा है। हादसे से पत्नी आशा देवी व परिजनों का हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक राम केवल पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।