फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former cricketer Azharuddin walked the streets of Kalpi

कालपी की गलियों में घूमे पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन

Tue, 21 Feb 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 21 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Former cricketer Azharuddin walked the streets of Kalpi
कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करते पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को कालपी सीट की कांग्रेस-सपा गठबंधन की प्रत्याशी उमकांति सिंह के समर्थन में क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रोड शो किया। क्रिकेटर अजहरुद्दीन का हेलीकॉप्टर एम एस वी इंटर कालेज में उतरा। इसके बाद अजहरुद्दीन प्रत्याशी प्रतिनिधि पति सुरेंद्र सिंह सरसेला, जिलाध्यक्ष श्याम
विज्ञापन


सुंदर चौधरी ,सत्यपाल शर्मा, रेहान सिद्दीकी, मकसूद अंसारी ,डॉ सहीद कुरैशी ,पूर्व पालिका अध्यक्ष कमर अहमद ,पूर्व विधायक डॉ अरुण मेहरोत्रा आदि के साथ रोड शो पर निकले। कारों व बाइकों का काफिला दुर्गा मंदिर चौराहा, हरीगंज चौराहा, जुल्हेटी मार्केट फुल पॉवर चौराहा, टरननगंज बाजार, खोवा मंडी स्टेशन रोड आदि जगहों पर घूमता हुआ एम एस वी इंटर
विज्ञापन


कालेज में समाप्त हुआ। रोड शो से कई जगह पर ट्रैफिक भी बाधित रहा। इससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अजहरुद्दीन ने लोगों से कांग्रेस सपा गठबंधन के प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


को समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर पत्रकारों ने उनसे सवाल करने का प्रयास किया लेकिन वे टाल गए।  रोड शो में शिवबालक सिंह यादव, हरमोहन सिंह, दीपांशू समाधिया, मलखान सिंह, अजीत यादव, रामप्रकाश गुप्ता, इरशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed