फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former Congress MLA under house arrest, whipped BJP government

जालौन: कांग्रेस के पूर्व विधायक नजरबंद, भाजपा सरकार को कोसा

Sat, 26 Dec 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Former Congress MLA under house arrest, whipped BJP government
अपने आवास पर नजरबंद के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी। - फोटो : ORAI
उरई। कांग्रेस की गाय बचाओ किसान बचाओ अभियान यात्रा से पहले पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी को आवास में नजर बंद कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से गायों और किसानों की हो रही दुर्दशा को दबाना चाह रही है लेकिन कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। घरों पर दबिश देकर कांग्रेसियों को नजर बंद करना मौलिक अधिकारों का हनन एवं लोकतंत्र की हत्या करना जैसा कदम है।
विज्ञापन

पूर्व सदर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने शनिवार को आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर 26 दिसंबर से किसान बचाओ, गाय बचाओ यात्रा ललितपुर से शुरू की जानी थी। यात्रा 27 को झांसी, 28 को जालौन, 29 बांदा, 30 को हमीरपुर पहुंचने के बाद 31 को चित्रकूट में समापन होना था।
विज्ञापन

कांग्रेसजन शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकालने वाले थे लेकिन शासन के दबाव में पुलिस और प्रशासन ने कांग्रेसियों को घरों में नजर बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि ललितपुर के सौजना गांव में स्थापित गोशाला में लगभग सौ गोवंश के कंकाल मिले थे। गायों की दुर्दशा को उजागर करने लिए यह यात्रा निकाली जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल होने लिए ललितपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी पुलिस प्रशासन ने नजरबंद कर लिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पवन पटेल, चंद्रशेखर वर्मा, संजीव तिवारी, विपिन गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed