फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former Congress MLA arrested, left after 8 hours

पूर्व कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, 8 घंटे बाद छोड़ा

Sun, 27 Dec 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Former Congress MLA arrested, left after 8 hours
किसान बचाओ गाय बचाओ के तहत झांसी जा रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी को एट टोल प्लाजा - फोटो : ORAI
एट। कांग्रेस की गाय बचाओ किसान बचाओ अभियान यात्रा में झांसी में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के पूर्व सदर विधायक को दो जनपद की पुलिस ने टोल प्लाजा पर गिरफ्तार कर दिया। उन्होंने भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश में गायों और किसानों की हो रही दुर्दशा को दबाना चाह रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर 26 दिसंबर से ललितपुर जिले से शुरू हुई यात्रा झांसी होती हुई शाम को जनपद जालौन की सीमा पर प्रवेश करना था। इसका नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी करने के लिए झांसी जा रहे थे। झांसी सीमा में घुसने से पहले ही कानपुर झांसी हाईवे पर बने एट टोल प्लाजा पर एट प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर एवं प्रभारी निरीक्षक पूंछ विनोद मिश्रा फोर्स के साथ मौजूद थे। जैसे ही वे टोल पर पहुंचे पुलिस ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया और टोल प्लाजा पर उन्हें आठ घंटे तक नजरबंद रखा। शाम के चार बजे के बाद उन्हें उरई के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप लगाया। कहा कि यात्रा में शामिल होने लिए ललितपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार करके लखनऊ के निजी आवास पर में नजरबंद कर रखा है। कहा कि गिरफ्तारी होने के बावजूद भी सात दिवसीय यात्रा अपने पूरी करके मंदाकिनी के घाट पर समापन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह के निर्देश पर ललितपुर से शुरू हुई गाय बचाओ किसान बचाओ यात्रा में शामिल होने जा रहे पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी कपड़े एवं गाड़ी बदलकर झांसी जा रहे थे। जैसे ही वे टोल प्लाजा पर पहुंचे वहां पर दो जनपद की पुलिस ने उन्हें पहचान लिया और गिरफ्तार करके एट टोल प्लाजा पर उन्हें आठ घंटे तक बिठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed