फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former Congress district president Shyam Sundar and former city president Rehan Siddiqui placed under house arrest

Jalaun News: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर व पूर्व शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी नजरबंद

Tue, 17 Feb 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Former Congress district president Shyam Sundar and former city president Rehan Siddiqui placed under house arrest
उरई। राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। घेराव में शामिल होने जा रहे पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर और पूर्व शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन


नजरबंद किए गए नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा समेत करीब कई कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे कार्यकर्ताओं के साथ रेल के माध्यम से अलग-अलग टुकड़ियों में लखनऊ पहुंचे हैं। वहां से आगे की रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed