फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former BJP district president became vocal against his own party

Jalaun News: अपनी पार्टी के खिलाफ ही मुखर हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

Sat, 21 Sep 2024 03:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 21 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Former BJP district president became vocal against his own party
उरई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अपनी ही पार्टी पर मुखर हो गए। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि अगर सब कुछ ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की लोकसभा की तरह स्थिति हो जाएगी। कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओ की कोई नहीं सुन रहा है। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन




भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि पार्टी में हर कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है। पार्टी के लिए दिन-रात एक करने वाला पुराना कार्यकर्ता हतोत्साहित है, उसके दुःख-दर्द को जिन लोगों को पूछना चाहिए, उन्हें चारण गीरी करने वाले घेरे रहते हैं। पुराने लोगों को कोई अहमियत नहीं मिलती। समझ नहीं आ रहा ये सब क्या हो रहा है। कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम देख तो लिया। यही हाल रहा तो विधानसभा का भी यही हाल होगा। जिले में स्थिति ठीक नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कोई पूर्व सांसद भानुप्रताप वर्मा के चुनाव में कार्यकर्ता मन से उनके चुनाव में नहीं जुटा। पूर्व सांसद को घमंड हो गया था। सत्ता के लालच में सिर्फ चापलूसों और जाति की भीड़ ही दिखती है।उन्होंने कहा कि भाजपा की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित महिला होने के बावजूद अकेली ही सम्मान की लड़ाई लड़ती रहती हैं । एक महिला होकर भी उनका कार्यकर्ताओं के लिए आगे आना महत्वपूर्ण। पार्टी में तमाशा देखने वाले ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ता सब कुछ समझ चुका है। वह भानु प्रताप के पास जाता है तो मूलचंद अनुरागी नाराज, अनुरागी के पास जाता है तो गौरी शंकर नाराज। अब कार्यकर्ता आखिर कहां जाए। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो फिर विधानसभा चुनाव का परिणाम देख लेना। बात करने पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने कहा कि यह जो वीडियो वायरल हो रहा है वह मेरा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed