फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Flowers were showered in the procession of Jhalkari Bai.

Jalaun News: झलकारी बाई की शोभायात्रा में बरसाए फूल

Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Flowers were showered in the procession of Jhalkari Bai.
उरई। वीरांगना झलकारी बाई की जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। जिला एकीकरण समिति एवं कोरी समाज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाए गए। शोभायात्रा टाउनहॉल से शुरु की गई। जो शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए कोंच बस स्टैंड स्थित झलकारी बाई पार्क पहुंची। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोरी कोली समाज के अध्यक्ष व गुजरात सरकार के मंत्री कुंंवरजी भाई बाबलिया ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बृजलाल ने लोगों की मांग पर झांसी में वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का मामला सदन में रखने के साथ पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मनोहरलाल उर्फ मन्नू कोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, प्रलुव्य निरंजन, रणविजय निषाद, कामता प्रकाश वर्मा, अजय इटौरिया, सीपी गुप्ता ने अपने विचार रखे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed